MP के इन जिले में एक बार फिर बारिश के आसार

भोपाल। एमपी में मौसम में एक बार फिर बदलवा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। अलग अलग स्थानों पर बना वेदर सिस्टम कहीं कहीं हल्की बारिश करा सकता है। सबसे कम तापमान खंडवा में 7 डिग्री दर्ज किया गया।

 

 

मौसम के बदलाव की मुख्य वजह हवाओं का रुख बदलना भी माना जा रहा है। इस वजह से एक बार फिर तापतान में गिरावट होने की संभावना है। वर्तमान में पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बनने से हवा का रुख पश्चिमी होने से प्रदेश में दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बना हुआ है। 24 घंटे में भोपाल का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है।

 

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। इसके असर से चंबल, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इससे हवाओं का रुख बदलेगा और तापमान में फिर गिरावट आने लगेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!