MP में कुछ स्‍थानों पर छा सकते हैं बादल, बारिश होने की संभावना 

भोपाल। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। वर्तमान में पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इससे मध्य प्रदेश के शहरों का तापमान बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को भी तपिश बरकरार रहेगी। हालांकि शाम के समय कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है

 

 

मंगलवार से मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। उधर रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को भी न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

 

 

 

हवाओं के साथ नमी आने के कारण सोमवार शाम से कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। मंगलवार को अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने और मध्य प्रदेश में विपरीत दिशा की हवाओं (पूर्वी-पश्चिमी) का कराव होने से मध्य प्रदेश के कई शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। मौसम का मिजाज 18 मार्च तक बिगड़ा रह सकता है। बादल बने रहने के कारण दिन के तापमान में तो कुछ कमी आएगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ने लगेगा

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!