भोपाल। मध्य प्रदेश की सरकार युवाओं के रोजगार और सुनहरे भविष्य के प्रति कितनी संवेदनशील है, यह CM Dr.Mohan Yadav द्वारा एक छात्रा की अपील पर उसकी आगे की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था कराए जाने से स्पष्ट हो गया। मुख्यमंत्री ने न केवल उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी ली, बल्कि हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस पहल से छात्राओं और मौके पर मौजूद लोगों के दिल जीत लिए। छात्रों ने कहा कि यदि मध्य प्रदेश सरकार इसी प्रकार उनकी मदद करती रहेगी तो किसी भी प्रतिभा को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं पाएगा। इसी प्रतिभा के आधार पर राज्य जल्द ही विकसित राज्यों में शामिल होगा।
स्वर्ण शारदा छात्रवृत्ति में मेधावी छात्राओं को मिली सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को भोपाल के एक निजी होटल में आयोजित ‘स्वर्ण शारदा छात्रवृत्ति-2025’ वितरण कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति और सम्मान पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अब बढ़कर 1 लाख 52 हजार रुपए हो गई है, जबकि यह 2002-03 में मात्र 11 हजार रुपए थी। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों में सिंचाई क्षेत्र में सात लाख पचास हजार हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। राज्य के कई जिलों को नदी जोड़ने की योजना से फायदा मिलेगा। साथ ही उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

छात्रों के लिए सरकार कड़ी मेहनत कर रही है
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। स्कूल में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले तथा प्रथम आने वाले छात्रों को लैपटॉप और स्कूटी देने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान अमरपाटन की प्रियांक द्विवेदी, जो MP बोर्ड की 12वीं कक्षा की राज्य टॉपर हैं, ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) से आगे पढ़ाई करना चाहती हैं, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल घोषणा की कि राज्य सरकार उनकी VIT में पढ़ाई का पूरा इंतजाम करेगी।
66 मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में कुल 66 छात्रों को सम्मानित किया गया। हर जिले के टॉपर छात्र को 50 हजार रुपए और प्रमाणपत्र दिया गया। वहीं, राज्य में प्रथम आने वाली प्रियांक द्विवेदी को एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके अलावा, प्रियांक के स्कूल को भी एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। इससे शिक्षा के क्षेत्र में उत्साह और बढ़ा है और अन्य छात्र भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हुए हैं।
मध्य प्रदेश का उज्जवल भविष्य बन रहा है सशक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शिक्षा, उद्योग, सिंचाई और युवाओं के विकास के हर क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रही है। युवाओं को सशक्त बनाने के लिए योजना बद्ध रूप से कदम उठाए जा रहे हैं ताकि मध्य प्रदेश एक विकसित और खुशहाल राज्य बन सके। छात्रों की प्रतिभा को पहचानते हुए सरकार उन्हें हरसंभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल मध्य प्रदेश के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।


