G-LDSFEPM48Y

सीएम डॉ. मोहन यादव नए साल में लगाएंगे जनता दरबार, पढ़िए पूरी खबर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए साल में प्रदेश की जनता से संवाद करने और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान प्रदान करने के लिए नई पहल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास पर 6 जनवरी को जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

दो घंटे सुनेंगे समस्याएं
नए साल के इस विशेष प्रयास के तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का समाधान तुरंत और प्रभावी रूप से किया जा सके। बीमार और जरूरतमंद व्यक्तियों के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, अन्य शिकायतकर्ताओं के आवेदन भी दर्ज कराए जाएंगे।

योजनाओं के लाभार्थी करेंगे आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान सरकारी योजनाओं से लाभान्वित नागरिक भी जनता दरबार में शामिल होकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे। वहीं, सीएम हेल्पलाइन के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान पाने वाले शिकायतकर्ता भी मुख्यमंत्री से मिलकर धन्यवाद देंगे।

जनता दरबार की परंपरा
उमा भारती और दिग्विजय सिंह का जनता दरबार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 2003 में सीएम हाउस में जनता दरबार की शुरुआत की थी, जहां त्वरित समाधान दिया जाता था। हालांकि, अत्यधिक भीड़ के कारण इसे बंद करना पड़ा। इसी तरह, दिग्विजय सिंह ने भी अपने कार्यकाल में जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी थीं।

योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2017 से ‘जनता दर्शन’ आयोजित कर रहे हैं। लखनऊ और गोरखपुर में सुबह 9 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में लोग वेबसाइट और ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी शिकायतें दर्ज कराते हैं।

मुख्यमंत्री यादव की पहल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह प्रयास प्रदेश की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!