G-LDSFEPM48Y

CM मोहन और शिवराज ने कर दी ये बड़ी घोषणा

सीहोर। बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय करने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाला है। दोनों नेताओं ने पिपलानी और छिछगांव काछी में जनसभा कर भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के लिए वोट मांगा। दोनों ने बुधनी का सतत विकास जारी रखने का वादा दोहराया।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि यहां विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। पिछले 17 सालों तक बुधनी में विकास का पहिया जिस तरह घूमता रहा है, आगे भी वैसे ही घूमेगा। मुख्यमंत्री ने बुधनी में पिछले वर्षों में हुए काम भी गिनाए। उन्होंने कहा कि झुठेले लोगों को बुधनी के लोग झाड़ू मारकर भगा देते हैं और वह फिर आ जाते है। अबकी बार आए तो उन्हें बताना कि 55 साल में कांग्रेस ने इस इलाके का क्या हाल किया था।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरह से 18 सालों तक बुधनी विधानसभा का विकास होता रहा है, यह विकास आगे भी होता रहेगा। विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। सभा को भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया।

बुधनी विधानसभा उपचुनाव में 13 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल से होना है। राजकुमार 1993 में बुधनी से विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार में मंत्री बन चुके हैं। यहां मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। दोनों ही दल चुनाव प्रचार में तेजी से जुटे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!