दुबई में CM Mohan Yadav की बड़ी बैठक, नर्मदापुरम में 3.0 GW सोलर प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

CM Mohan Yadav के दुबई दौरे के दूसरे दिन ग्रीव एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और निदेशक विनय ठडानी और प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान नर्मदापुरम जिले में प्रस्तावित 3.0 गीगावाट सोलर सेल प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही औद्योगिक सहूलियतों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भागीदारी को मजबूत करेगी, बल्कि इससे 700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना भी व्यक्त की गई है।
CM Mohan Yadav ने बैठक में प्रदेश में ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स को आवश्यक प्रोत्साहन देने और उद्योगों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रदेश के पर्यावरणीय लक्ष्यों को मजबूती देगा और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाएगा। इसके साथ ही, राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी।

दुबई में CM Mohan Yadav की बड़ी बैठक, नर्मदापुरम में 3.0 GW सोलर प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

इस सोलर सेल परियोजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को गति मिलने की संभावना है। परियोजना के तहत 700 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही जिले में सहायक उद्योगों के विकास का मार्ग भी खुलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर अपने घर के पास ही मिल सकेंगे।

सतत ऊर्जा नवाचार का केंद्र बन रहा मध्यप्रदेश

बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि मध्यप्रदेश सतत ऊर्जा नवाचार का उभरता केंद्र बन रहा है। ग्रीव एनर्जी की यह परियोजना प्रदेश में ग्रीन एनर्जी हब के रूप में एक नई पहचान बनाने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरणीय सुरक्षा भी सुदृढ़ हो सके।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!