गुवाहाटी| असम का नया सीएम कौन होगा। अब इससे पर्दा उठ चुका है। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उनका नाम खुद सर्बानंद सोनोवाल ने किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमंत आज शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलकर सरकार के गठन का दावा करेंगे। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। आज भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले ही राज्य के निर्वतमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को रविवार को अपना इस्तीफा सौंपा।
आपको बता दें कि भाजपा ने 2016 में विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था लेकिन इस बार उसने इस शीर्ष पद के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की। ऐसी अटकलें चुनाव से पहले ही लगाई जा रहीं थी कि सरमा नए मुख्यमंत्री होंगे।


