CM शिवराज ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में किया ध्वजारोहण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रात: 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन, परेड सलामी एवं परेड निरीक्षण होगा।

 

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि माफिया से मुक्त जमीनों पर सुराज कालोनी की स्थापना कर गरीबों के मकान बनाए जाएंगे, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू होगी, जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नहीं आते उनके मकान मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बनेंगे। एक साल के अंदर एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन होगा, उसमें स्वरोजगार की योजनाओं में 2 लाख लोगों को ऋण दिया जाएगा।

मोतीलाल नेहरु स्‍टेडियम में भारी बरसात हो रही है, इसके बाद भी हमारे जवानों ने पूरे जोश के साथ परेड में भाग लिया और मुख्‍यमंत्री काेे सलामी दी।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!