कमलनाथ पर जमकर बरसे सीएम शिवराज,कही ये बड़ी बात

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश में जब भी कोई संकट आता है जनता परेशान होती है तो उन्हें आनंद आता है। वे करते कुछ नहीं बस बैठे-बैठे केवल ट्वीट फटकारते रहते हैं। शिवराज मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। वे राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्मतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे।

 

 

उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में कोई संकट नहीं आने देंगे। हम समस्याओं के समाधान में लगे हैं। कोई घटना हो जाए तो मानो कमल नाथ को मौका मिल जाता है। प्रदेश में प्राकृतिक आपदा या बाढ़ आ जाए तो वे बहुत खुश होते हैं। उनकी दृष्टि ऐसी है कि कहीं कुछ गड़बड़ मिल जाए तो उन्हें लगता है कि राजनीति का अवसर मिल गया। पानी या अन्य कारणों से कोयले की खदान पूरी क्षमता से काम नहीं करती और प्रदेश में कहीं संकट दिखता है तो कमल नाथ खुश हो जाते हैं। जब जनता परेशान होती है तो उन्हें खूब आनंद आता है। वे केवल ट्वीट की राजनीति करते हैं।

 

 

कमल नाथ ट्वीट किया कि शिवराज जी आप प्रदेश के मुखिया हैं तो आपको वास्तविक स्थिति का पता होना चाहिए। प्रदेश के ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले का स्टाक, उपलब्धता, आवश्यकता, बकाया भुगतान, कितनी इकाइयां बंद हैं, जैसी बातें आपकी जानकारी में होनी चाहिए। यह सच्चाई जनता को भी बतानी चाहिए। संकट के बावजूद आप यह झूठ बोल रहे हैं कि प्रदेश में कोयले और बिजली का कोई संकट नहीं है। यह प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के साथ धोखा है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!