Friday, April 18, 2025

CM शिवराज बोले हमने विधायक तक को टिकट नहीं दिए

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे के क्राइटेरिया को लेकर सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टिकट बंटवारे के क्राइटेरिया को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी विथ डिफरेंस ने स्थानीय निकाय के चुनावों में भी उम्मीदवार चयन के लिए गाइडलाइन तय की। कुछ मापदंड निर्धारित किए और मुझे गर्व और खुशी है कि निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को टिकट दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अकेली बीजेपी ने जिसमें तय किया गया ‘एक व्यक्ति, एक पद ’ विधायक, महापौर का चुनाव नहीं लड़ेंगे। विधायक को महापौर का टिकट देना आसान होता है, लेकिन हमने तय किया कि महापौर का चुनाव विधायक नहीं लड़ेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं का आभाव है। या तो कार्यकर्ता नहीं है और अगर कार्यकर्ता हैं तो उनकी इज्जत नहीं है। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने कई जगह विधायक ही लड़ा दिए। यह बीजेपी है जिसने सब मापदंडों का पालन करते हुए अपने बेहतर कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं।

सीएम शिवराज ने बीजेपी के मेयर उम्मीदवारों की खूबियां गिनाते हुए कहा हमारी टिकट की सूची में सभी तरह के कार्यकर्ता हैं। डॉक्टर जितेंद्र जामदार प्रतिष्ठित चिकित्सक, प्रसिद्ध समाज सेवी, दूसरी तरफ मालती राय, सुमन शर्मा जैसी हमारी जमीन से जुड़ी हुई वर्षों से काम कर रही कार्यकर्ता हैं। योगेश ताम्रकार और माधुरी पटेल जैसे प्रतिष्ठित व्यवसायी भी हैं। पुष्पमित्र भार्गव जैसे अधिवक्ता, जिन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। प्रह्लाद पटेल जैसे युवा जागृत समाज सेवी, किसान भी सूची में हैं, तो मीना जाटव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रही हैं।

कार्यकर्ताओं से संगठन के दायित्वों का निर्वाह करते हुए, महापौर प्रत्याशी के पद तक पहुंचे। ज्योति दीक्षित शिक्षिका और समाजसेवी हैं। अनंत धुर्वे प्रशासनिक अधिकारी हैं। अमृता यादव उच्च शिक्षित समर्पित कार्यकर्ता हैं। मुकेश टेटवाल और गीता अग्रवाल पार्टी के जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं।यह केवल संगठन के काम नहीं, समाजसेवा के काम में भी जुटे रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!