सीएम शिवराज शहडोल और रीवा जिले के दौरे पर , कोरोना के हालात पर लेंगे समीक्षा बैठक

भोपाल |मध्यप्रदेश सीएम शिवराज आज शहडोल और रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम शहडोल में संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। जिला स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे।

बता दें कि रीवा और शहडोल जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी आई है। वहीं आज दौरे के दौरान सीएम कोरोना के हालात पर समीक्षा करेंगे। तीसरी लहर को लेकर भी सीएम शिवराज जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!