Home एमपी समाचार CM शिवराज आज मंत्रालय में लेंगे बैठक, कानून व्यवस्था के संबंध में करेंगे...

CM शिवराज आज मंत्रालय में लेंगे बैठक, कानून व्यवस्था के संबंध में करेंगे समीक्षा

file photo

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज स्मार्ट सिटी पार्क में वृक्षारोपण करेंगे। दोपहर 2:45 बजे स्मार्ट सिटी वृक्षारोपण करेंगे। बता दें ​कि मुख्यमंत्री शिवराज ने हर दिन वृक्षारोपण करने का संकल्प लिए हैं, इसी के तहत सीएम शिवराज आज एक वृक्ष लगाएंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे मंत्रालय में कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक लेंगे। करीब आधे घंटे तक चर्चा करेंगे। वहीं साढ़े 3 बजे मंत्रालय में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

शाम 5:30 बजे सीएम पशुपालन विभाग की समीक्षा करेंगे। सीएम विभागीय रिपोर्ट की जानकारी लेंगे। इसके बाद सीएम शिवराज शाम 6:15 बजे मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की बैठक लेंगे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version