MP में कड़ाके की ठंड नवंबर में बढ़ने के आसार

भाेपाल। वर्तमान में पश्चिम मध्य प्रदेश पर प्रति चक्रवात बना रहने के कारण तापमान में मामूली उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक दाे दिन बाद एक पश्चिमी विक्षाेभ के उत्तर भारत की तरफ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ाें पर एक बार फिर बर्फबारी हाेगी। हवा का रुख उत्तरी हाेते ही नवंबर की शुरुआत में अच्छी सर्दी शुरू हाेने के आसार हैं। उधर शुक्रवार काे प्रदेश में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटाें के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागाें के जिलाें में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान भी सभी संभागाें के जिलाें में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमानाें में सभी संभागाें के जिलाें में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। ये सभी संभागाें के जिलाें में सामान्य रहे। शनिवार काे भी मध्य प्रदेश के सभी जिलाें में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले चार दिनाें से मध्य प्रदेश में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से हवाओं का रुख बार- बार बदल रहा है।

 

विशेषकर उत्तरी हवा नहीं चलने के कारण रात के तापमान में विशेष गिरावट नहीं हाे रही है। इस तरह की स्थिति अभी दाे- तीन दिन तक बनी रह सकती है। 31 अक्टूबर की रात में एक पश्चिमी विक्षाेभ के उत्तर भारत की तरफ बढ़ने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ाें पर बर्फबारी हाेगी। साथ ही हवा का रुख उत्तरी हाेने लगेगा। इस वजह से नवंबर माह की शुरुआत में मध्य प्रदेश में रात के तापमान में काफी गिरावट हाे सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!