Saturday, April 19, 2025

बसंत पंचमी के बाद बढ़ेगी सर्दी, MP में नहीं होंगे बारिश के आस

इंदौर। मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और रात के वक्त ठंडक हो रही है। वहीं दिन के समय गर्मी पड़ रही है। अब देखते हैं आने वाला मौसम कैसा रहने वाला है। बसंत पंचमी के बाद क्या मौसम में बदलाव आएगा।

बसंत पंचमी के बाद पड़ेगी ठंड
मौसम विभाग के वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तापमान थोड़ा बढ़ने के ट्रेंड में है। 2 फरवरी बसंत पंचमी के दूसरे दिन से ही तापमान गिरना शुरू होगा। 2 दिन बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों है 
वेस्टर्न डिस्टरबेंस अभी पाकिस्तान के ऊपर है। आने वाले वक्त में 3 फरवरी को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनेगा। हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोइक सर्कुलेशन है। इस वजह से थोड़ा मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सूरज अब अच्छी पोजिशन में है।

दिन में गर्मी और रात में ठंड
मध्यप्रदेश के सभी जिलों में दिन में थोड़ी गर्मी महसूस होगी। वहीं शाम के वक्त ठंड लगेगी। अभी 27-28 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक हो सकता है।

मध्यप्रदेश में कहीं बारिश के आसार नहीं
पूरे मध्यप्रदेश में 1-2 दिन में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के किसी जिले में अभी बारिश के आसार नहीं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!