G-LDSFEPM48Y

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में आई गिरावट, ये है नए रेट

नई दिल्ली। दिवाली के महीने में आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 1 अक्टूबर 2022, शनिवार से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG latest price) में कमी की गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 1 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडेन के 19 KG कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपए, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपए, चेन्नई में 35.5 रुपए कम किए गए हैं। वहीं 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा। बता दें, हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां दामों की समीक्षा करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर दाम बढ़ते या घटते हैं।

 

LPG Price : 14.2 KG सिलेंडर के रेट

 

 

कोलकाता: 1079 रुपए प्रति सिलेंडर

दिल्ली: 1053 रुपए प्रति सिलेंडर

मुंबई: 1052.5 रुपए प्रति सिलेंडर

चेन्नई: 1068.5 रुपए प्रति सिलेंडर

 

LPG Price : 17 KG सिलेंडर के दाम

 

 

कोलकाता: 1959 रुपए प्रति सिलेंडर (पिछले महीने का दाम 1995.50 रुपए)

दिल्ली: 1859.5 रुपए प्रति सिलेंडर (पिछले महीने का दाम 1885 रुपए)

मुंबई: 1811.5 रुपए प्रति सिलेंडर (पिछले महीने का दाम 1844 रुपए)

चेन्नई: 2009.50 रुपए प्रति सिलेंडर (पिछले महीने का दाम 2045 रुपए)

 

 

 

इस तरह लगातार छठे महीने कमर्शियल सिलेंडर (17 KG) के दाम में कमी की गई है। इसी साल मई में इस सिलेंडर की कीमत 2354 रुपए तक पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद से दाम लगातार घट रहे हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी से बाहर खाना-पीना सस्ता होने की उम्मीद है। इसका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में किया जाता है।

 

 

प्राकृतिक गैस की कीमतें 40 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। अब पाइप के जरिए किचन तक पहुंचने वाली सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम बढ़ सकते हैं। ओएनजीसी और ओआईएल के पुराने क्षेत्रों से गैस की कीमत 6.1 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 8.57 अमेरिकी डॉलर प्रति एमएमबीटीयू हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!