MP कोरोना को लेकर चिंता,24 घंटे में समाने आए इतने नए मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को भोपाल और इंदौर में 8-8 पॉजिटिव आए हैं। इंदौर में 1 साल का बच्चा पॉजिटिव आया है। उज्जैन में 2 पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन पहले संक्रमित मिले प्रोफेसर की पत्नी और प्रोफेसर दोस्त भी पॉजिटिव आए हैं। जबलपुर, अनूपपुर, रायसेन में 1-1 संक्रमित मिला है। बाकी दूसरे जिलों से हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 176 पहुंच गई है।

 

भोपाल में गुरुवार को 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें अरेरा कॉलोनी के एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित मिले। इनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों पुरुष हैं, जिनकी उम्र 90, 46 और 22 साल है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा साकेत नगर का एक 28 साल का का युवक, खजुरी कलां की 60 साल की महिला समेत दो अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें अधिकतर एसिम्प्टोमैटिक हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

 

प्रदेश में 29 दिन में 468 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 195 और इंदौर 171 शामिल हैं। भोपाल में अभी 65 एक्टिव केस हैं। इनमें 26 होम आइसोलेशन में और 39 अस्पताल में भर्ती हैं। प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 446 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 741 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। गुरुवार को 16 मरीज ठीक हुए। करीब 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!