الرئيسية प्रदेश जनता को गुमराह कर सत्ता में आई थी कांग्रेस : V.D SHARMA 

जनता को गुमराह कर सत्ता में आई थी कांग्रेस : V.D SHARMA 

VD SHARMA

मध्य प्रदेश|अशोकनगर 15 साल पहले कांग्रेस के बंटाधार मुख्यमंत्री ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया था जहां सड़क बिजली पानी को जनता तरस रही थी। ऐसे प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम 15 सालों में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया और मध्य प्रदेश को विकासशील प्रदेश के साथ ही स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाया।

 
 
 
लेकिन पिछले 15 माह में मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने बंटा धार मुख्यमंत्री के इशारों पर चलकर प्रदेश का बंटाधार कर रहे थे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने स्थानीय नमन गार्डन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा समेलन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही श्री शर्मा यहां भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में कार्यकर्ता समेलन को संबोधित करने आए थे उनके साथ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी मौजूद थे।
 
श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता से झूठ वादे करके प्रवेश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर कांग्रेस सत्ता  में आई और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने की बजाय बल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना डाला जहां बंटाधार मुख्यमंत्री  के इशारे पर ट्रांसफर उद्योग चलने लगा पिछले 15 सालों में शिवराज सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। किसानों, युवाओं, हर वर्ग के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए तो ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके विधायकों द्वारा जब मुख्यमंत्री  
 
 
 
कमलनाथ के पास विकास के लिए योजनाएं लेकर जाया जाता तो उनके पास विधायकों से मिलने समय नहीं रहता विकास कार्यों के लिए पैसा ना होने का रोना रोया जाता। इस पर विधायकों द्वारा अपने पद से इस्तीफ़ा देकर भाजपा की सरकार बनाई गई और शिवराज सिंह मुख्यमंत्री  बने श्री सिंधिया द्वारा प्रदेश को बर्बाद होने से बचाया गया और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए हमें भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्राण पर से जुटना है।
 

 

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप

 
error: Content is protected !!
Exit mobile version