29.1 C
Bhopal
Saturday, September 21, 2024

कांग्रेस नेता का सड़क हादसे में हुआ निधन

Must read

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम हरदा स्टेट हाईवे पर डोलरिया के मंगवारी के पास सड़क हादसे में कांग्रेस नेता अक्षय दीक्षित का निधन हो गया। घटना रविवार रात 10 बजे हुई। गाड़ी में कांग्रेस नेता अक्षय, माखननगर बीएमओ डॉक्टर रोहित शर्मा, अन्य एक व्यक्ति बैठे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 100 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। गाड़ी से बाहर निकालकर घायलों को पहले नर्मदा अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में अक्षय दीक्षित का निधन हो गया। बीएमओ रोहित समेत अन्य एक साथी घायल है। डॉ. रोहित का पांडे अस्पताल में उपचार जारी है।

देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया सड़क हादसे में अक्षय दीक्षित का निधन हुआ है। दो अन्य लोग घायल हैं। अभी बयान नहीं हुए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता अक्षय दीक्षित, बीएमओ डॉक्टर शर्मा और अन्य एक साथी एक शादी समारोह में शामिल होने सिवनी मालवा जा रहे थे। रात करीब 10 बजे नर्मदापुरम हरदा स्टेट हाईवे पर डोलरिया थाना अंतर्गत ग्राम मंगवारी के पास गाड़ी पलटने के चलते हुआ हादसा।

 

अक्षय दीक्षित के निधन की सूचना मिलते है शहर में शोक की लहर छा गई। रात में शहर के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंचे। उनके निधन से हर व्यक्ति दुःखी है। अक्षय के शव की अंतिम यात्रा सुबह 9.30 बजे निजी निवास सर वाइट के स्कूल के सामने औद्योगिक क्षेत्र से निकलेगी। राजघाट पर अंतिम संस्कार होगा। अक्षय दीक्षित के पास मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया एंड आईटी सेल के प्रदेश महासचिव का प्रभार था। उनके पिता अरुण दीक्षित वरिष्ठ कांग्रेसी है। फिलहाल में गाड़ी पलटने की जानकारी सामने आई है। हादसे की पूरी डिटेल पुलिस ले रही है। दो अन्य लोग घायल हैं। अभी बयान नहीं हो पाए हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!