बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने 42 साल की महिला से किया रेप

गुना। गुना के चांचौड़ा इलाके के एक कांग्रेस नेता पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता पर एफआईआर की गई है। आरोप लगाए गए हैं कि बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने महिला को घर बुलाया और जबरदस्ती गलत काम किया। उधर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने बीनागंज शहर कांग्रेस अध्यक्ष को निष्कासित कर दिया है।

 

चांचौड़ा थाना प्रभारी टीआई रवि गुप्ता ने बताया कि 42 वर्षीय महिला ने रविवार शाम थाने पर शिकायत की। उसने अपनी शिकायत में बताया कि बीनागंज निवासी प्रदीप सोनी ने उसे बेटे की नौकरी के नाम पर अपने घर बुलाया। वहां उससे जबरदस्ती गलत काम किया। महिला का बीनागंज आना-जाना रहता था, तभी से वह प्रदीप सोनी को जानती है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप सोनी पर रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वह फरार बताया जा रहा है।

 

उधर मामला सामने आते ही पार्टी ने शहर अध्यक्ष पर एक्शन लिया है। उन्हें पद से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया है। रविवार को ही जिलाध्यक्ष ने निष्कासन का पत्र जारी किया है।

 

प्रदीप सोनी पिछले चार वर्षों से बीनागंज शहर कांग्रेस अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह संगठन में भी काम कर चुके हैं। वह चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के करीबी बताये जाते हैं। दो महीने पहले हुए नगरीय निकाय चुनावों में इन्होंने दो वार्डों से चुनाव लड़ा था। वार्ड 10 से उनकी पत्नी चुनाव लडीं थीं। वहीं वार्ड 11 से प्रदीप सोनी खुद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, दोनों वार्डों में ही यह चुनाव हार गए थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!