Saturday, April 19, 2025

कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफ़ा , पूर्व गोविंद सिंह पर लागए आरोप 

भिंड |  उपचुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच रार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी के नेता एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। इसी बीच भिंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री एडवोकेट अशोक भदौरिया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही डॉ गोविंद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 
 
अशोक भदौरिया ने पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह पर भीतर घात का आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ गोविंद सिंह के डीएनए में कांग्रेस है ही नहीं, गोविंद सिंह के रहते कांग्रेस को कभी सफलता नहीं मिलेगी। चुनाव के समय गोविंद सिंह ने कहा था कि भदौरिया होकर भदौरिया का विरोध कर रहे हो। बता दें कि उपचुनाव में भाजपा ने उम्मीदवार के तौर पर ओपीएस भदौरिया को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, दूसरी ओर जिला अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल की कार्रवाई को लेकर गोविंद सिंह खेमे में खलबली मची हुई है।

 
 
पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह के 12 से अधिक समर्थकों ने मीडिया के सामने सफाई देते हुए कहा है कि डॉ गोविंद सिंह पर जयश्रीराम बघेल द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। साथ ही उन्होंने जिला अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बता दें कि जिला कांग्रेस कमेटी ने बीते दिनों डॉ. गोविंद सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया था और पीसीसी को प्रस्ताव भेजकर डॉ गोविंद सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने की मांग की थी। डॉ गोविंद सिंह पर उपचुनाव में मोहगांव उम्मीदवार हेमंत कटारे को हराने का आरोप है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!