कांग्रेस नेता को रस्सी से बांधकर पीटा, फटे कुर्ते में थाने पहुंचे

विदिशा। विदिशा में कांग्रेस नेता अशोक जैन खर्चा को जमीन विवाद में मारपीट के बाद रस्सी से बांधकर घसीटा गया। घटना जिले के सिरोंज में सोमवार को हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। देर शाम कांग्रेस नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक ये विवाद जमीन को लेकर हुआ। कुछ साल पहले अशोक जैन ने राकेश गोहिल, चक्रेश और आलोक जैन कोठा को 40 लाख रु. में एक प्लॉट बेचा था। जिसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है। आज उसकी कीमत लगभग 4 करोड़ है। खरीददार प्लॉट पर कब्जा को लेकर टीन शेड लगाना चाहते हैं, लेकिन अशोक जैन ऐसा नहीं होने दे रहे। इसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

 

वायरल वीडियो में चार लोग दिख रहे हैं। अशोक जैन जमीन पर पड़े हैं। अनवर नाम का व्यक्ति उनके हाथ में रस्सी बांध रहा है। वहीं खड़ा दूसरा युवक कह रहा है कि जितना मार सके मार। बांधो, घसीटो इसको। हाथ बांधने के बाद अनवर कांग्रेस नेता को मुक्के मारता है। फिर हरी शर्ट पहना हुआ व्यक्ति पैर में रस्सी बांधता है। इसके बाद वे कांग्रेस नेता को घसीटने लगते हैं।

 

 

खर्चा ने पुलिस को बताया कि वे रोहिलपुरा इलाके में जमीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अनवर खान, बोहरबाड़ी के मुल्लाजी और हरी शर्ट वाले ने उनके साथ गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वहां पर राकेश गोहिल भी पहुंचा और उसने भी मारपीट की। सिरोंज पुलिस थाना के प्रधान आरक्षक गोविंद यादव ने बताया कि सोमवार की शाम अशोक जैन खर्चा बुरी हालत में थाने आए। उन्होंने मारपीट का वीडियो भी दिखाया। उनका मेडिकल करवाने के बाद 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 60 वर्षीय अशोक खर्चा सिरोंज में कांग्रेस के नामी नेता हैं। वे विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के बेहद करीबी माने वाले जाने वाले खर्चा ने कुछ दिनों पहले सिरोंज के तालाब के लिए अनशन भी किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!