कांग्रेस विधायक ने की जूतों से इंजीनियर की पिटाई

झाबुआ। झाबुआ जिले के थांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया का नल जल योजना में टंकी बना रहे सुपरवाइजर को जूते से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो पांच दिन पुराना गांव कचलदरा का बताया जा रहा है। विधायक पानी की टंकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे। क्वालिटी को लेकर सुपरवाइजर पर नाराज हुए और आपा खो बैठे। थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया पहले भी अपना आपा खो चुके हैं। 2019 में कांग्रेस की सरकार के समय बाइक पर तीन सवारी बैठा देख पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं का चालान बना दिया था, तो विधायक इस बात पर भड़क गए थे और पुलिस अधिकारी को तबादला करने तक की धमकी दे डाली थी।

 

 

बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया शामिल हुए, लेकिन वीर सिंह भूरिया इस महत्वपूर्ण बैठक में भी नहीं पहुंचे। विधायक का सुपरवाइजर को जूता मारने वाला वीडियो सामने आने के बाद कॉन्ट्रैक्टर से कॉन्टैक्ट किया, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कुछ भी कहना नहीं चाहते। झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि उनको वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गुरुवार को थांदला विधायक से इस मामले में बातचीत करेंगे, इसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।

 

 

चांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सितंबर 2020 में श्योपुर में एक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए भूरिया ने कहा था कि जो विधायक कांग्रेस छोड़कर गए, उन्हें अब जूते पड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी जूते पड़ने की बात कह दी थी। इतना ही नहीं, भूरिया ने अपनी ही पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में कहा था कि 85 साल का डोकरा इधर-उधर जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!