G-LDSFEPM48Y

कांग्रेस विधायक ने गाने पर डांस कर की हर्ष फायरिंग, गृहमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई की निर्देश

अनूपपुर। कोतमा के कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुनील सराफ फिल्मी गानों में जमकर थिरकते और फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसकी शिकायत पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल ने पुलिस अधीक्षक से की है। वहीं भाजपा के मनोज द्विवेदी ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और डीजीपी से इस घटना के बारे में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की हैं। इस मामले में एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कार्रवाई के निर्देश दिए है।

जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी को विधायक सुनील सराफ ने जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अवसर पर विधायक के घर में एक कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम में सभी लोगों के जाने के बाद कुछ कांग्रेसी नेता वही मौजूद थे। फिल्मी गानों पर डांस कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने हर्ष फायरिंग की। गनीमत रही की इस फायरिंग में किसी को चोट नहीं लगी।

 

जन्मदिन के कार्यक्रम में जैसे ही ‘मैं हूं डॉन, मैं हूं डॉन’ गाना बजा। कांग्रेस विधायक खुद को रोक नहीं पाए। धुन पर नाचते हुए विधायक मंच पर पहुंचे। अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और फायरिंग कर दी। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो के आने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

विधायक सराफ के फायरिंग के वीडियो सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस विधायक का इस तरह पिस्टल लहराकर डांस करना गलत है। अनूपपुर एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

विधायक सराफ जिस बंदूक से फायर करते दिखाई दे रहे है वह उनकी ही लाइसेंसी बंदूक है। जो एक साल पहले ही रात्रि के समय हुए विवाद के बाद विधायक ने अपनी सुरक्षा के लिए ली थी। जब विधायक ने फायर किया उस समय मंच पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोनी और कोतमा नगर पालिका के उपाध्यक्ष के पति बद्री ताम्रकार मौजूद थे।

कोतमा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया है। इसके बाद उन्होंने शहडोल से ग्रेजुएशन किया। सुनील सराफ के पिता कॉलरी कर्मचारी हैं। सुनील कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कई वर्षों से कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा था। 2018 में कोतमा विधानसभा से टिकट मिल गया। वे बीजेपी के दिलीप जायसवाल को हराकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!