Friday, April 18, 2025

इस अंदाज़ में विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के विधायक, बताई ये बड़ी वजह

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ है। सीधी पेशाब कांड के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर आदिवासियों के अत्याचार के आरोप लगाते हुए लामबंद करने की तैयारी कर ली है। मानसून सत्र के दूसरे दिन आदिवासी विधायक फुंदेलाल मार्को ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक सिर पर गोल टोपी, खुमरी और कंबल का कोट पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं।

 

सीधी पेशाब कांड से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर सियासत गर्म है. अब ये मुद्दा विधानसभा तक पहुंच गया है। विधानसभा के मानसून सत्र में सीधी पेशाब कांड और आदिवासियों पर अत्याचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जा रहा है. इसी के विरोध में कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को अनोखे अंदाज में विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस के आदिवासी विधायक फुंदेलाल मार्को ने सीधी पेशाब कांड का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के नशे में बीजेपी विधायक कुछ भी कर सकते हैं।

 

 

मानसून सत्र का पहला दिन भी जोरदार हंगामे के बीच शुरू हुआ था। कल महंगाई का विरोध जताने के लिए रैगांव से कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा टमाटर और मिर्ची की माला पहनकर विधानसभा पहुंची थीं। वहीं एक अन्य विधायक महाकाल लोक निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। वे महाकाल की तस्वीर के साथ विधानसभा पहुंचे थे। सदन में हंगामे के बाद विधानसभा की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!