28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कांग्रेस विधायक बोले- मतदाता सूची में इतने मतदाता पाए गए अमान्य

Must read

आगर मालवा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों द्वारा भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन जहां मतदाता सूची का प्रकाशन हैं, वहीं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मतदाता सूची में दर्ज नामों की जांच करने के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता मैदान में उतर कर मतदाता सूची की वास्तविकता का पता लगा रहे हैं। आगर विधायक विपिन वानखेड़े ने आगर विधानसभा की मतदाता सूची में 3437 मतदाताओं के नाम अमान्य पाए जाने का बड़ा आरोप लगाया हैं। शनिवार को अपने निवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित करके विधायक वानखेड़े ने कहा कि इस संबंध में मेरे द्वारा कलेक्टर व चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई हैं।

 

 

विधायक वानखेड़े का आरोप हैं कि मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी हैं। किसी मतदाता का दुसरी जगह भी नाम हैं तो कई मतदाता ऐसे हैं, जो पलायन कर चुके हैं। विधायक ने स्पष्ट कहा कि 3437 नाम ऐसे हैं जो संदेह के घेरे में हैं। विधायक वानखेड़े ने यह भी कहा कि आगर विधानसभा तो ठीक पूरे प्रदेश में मतदाता सूची में गड़बड़ी हो सकती हैं। उन्होने बताया कि आगर की मतदाता सूची में 1365 मतदाता की मृत्यु हो चुकी हैं तो 1719 मतदाता पलायन कर चुके हैं।

 

 

129 मतदाताओं के नाम रिपीट हो रहे हैं, 224 मतदाता फर्जी होने की जानकारी भी मुझे प्राप्त हुई हैं। विधायक वानखेड़े ने कहा कि मेरे द्वारा इसकी शिकायत कलेक्टर एवं मध्य प्रदेश चुनाव आयोग से करने के साथ ही मांग की गई हैं कि मतदाता सूची में सुधार करवाया जाए तथा दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!