31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

सीएम शिवराज के नए OSD तुषार पांचाल को कांग्रेस ने बताया विरोधी

Must read

भोपाल|  मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नए OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) तुषार पांचाल को कांग्रेस ने घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तुषार के एक ट्वीट को शेयर किया है जिसमें पांचाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की थी। कांग्रेस ने लिखा है कि शिवराज ने छेड़ी मोदी के खिलाफ जंग, मोदी के घोर विरोधी को बनाया OSD, सोशल मीडिया पर मोदी की खिल्ली उड़ाने, उनके कद को छोटा करने और BJP के सिद्धांतों पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले को शिवराज ने अपना OSD बनाया है। योगी के बाद अब शिवराज कमजोर करेंगे मोदी का राज

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) तुषार पांचाल को बनाया गया है। तुषार 2015 से शिवराज सिंह चौहान का का सोशल मीडिया संभाल रहे हैं। 2018 में चुनावी कैंपेन इन्हीं के हाथों में था। 18 महीने कमलनाथ के खिलाफ एग्रेसिव कैंपेन चलाया, CM का ट्विटर से लेकर सोशल मीडिया पर शिवराज की पब्लिसिटी में तुषार की अहम भूमिका रही है। 2018 के चुनाव से पहले शिवराज की जनदर्शन यात्रा की बागडोर तुषार के हाथ में रही

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!