الرئيسيةप्रदेशभोपालकांग्रेस इन मुद्दों पर का करेगी प्रदर्शन, 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता...

कांग्रेस इन मुद्दों पर का करेगी प्रदर्शन, 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता करेंगे विधानसभा का घेराव

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस 16 दिसंबर, सोमवार को विधानसभा का घेराव करेगी। एमपी कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस का घेराव राजधानी भोपाल के जवाहर चौक इलाके से शुरू होगा, जहां एक बड़ी जनसभा होगी। इसके बाद   कांग्रेस के नेता हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

कांग्रेस विधानसभा घेराव के जरिए नेताओं की एकजुट और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी ताकत का प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

शहर में कांग्रेस के प्रदर्शन के जगह जगह होर्डिंग भी लगाए गए हैं। 15 दिसंबर, रविवार रात को नगर निगम के अमले ने कुछ जगहों से होर्डिंग भी हटाए हैं। इसे लेकर विवाद की छुटपुट घटनाएं भी हुई। कांग्रेस ने इसे लेकर कड़ा ऐतराज जताया है।

कांग्रेस की हैं ये मांगें?

1. ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत हर महिला को 3000 रुपये प्रति माह की राशि दी जाए।

2. प्रदेश के दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा सरकार निभाए।

3. गेहूं 2700 रुपये, धान 3100 और सोयाबीन का MSP 6000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए।

4. बीजेपी सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के बारे में श्वेत पत्र जारी किया जाए।

5. दलित अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर भी कांग्रेस सरकार को घेरेगी। 

जवाहर चौक से शुरू होगा घेराव

कांग्रेस का घेराव दोपहर 12 बजे भोपाल के जवाहर चौक इलाके से शुरू होगा, जहां एक बड़ी जनसभा होगी। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए रंग महल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा होते हुए विधानसभा घेराव करेंगे।

इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना की मांग उठाएगी और इसे आंदोलन का रूप देने की कोशिश करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को अब गांव-गांव तक लेकर जाने की योजना बना रही है।

पीसीसी चीफ ने की ये अपील

इस घेराव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “संकल्प पत्र में किए गए वादों से लेकर लाड़ली बहिनों तक के वादे पूरे नहीं हुए हैं।

मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इस गूंगी-बहरी सरकार को अपनी आवाज सुनानी चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री से लेकर कृषि मंत्री तक यह जा

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!