Saturday, April 19, 2025

कंटेनर ने दो सगे भाइयों को रौंदा, दोनो की मौके पर ही मौत

सागर। सागर के राहतगढ़ थानाक्षेत्र में जबलपुर निवासी दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हाे गई। दोनों हेलमेट पहनकर बाइक से जा रहे थे। हेलमेट लगाए होने से दोनों के सिर कुचलने से बच गए, लेकिन जान नहीं बच पाई। कंटेनर के पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मृतकों के परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दे दी है। वे देर रात तक राहतगढ़ पहुंचे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर कंटेनर जब्त कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार राहतगढ़-सागर मार्ग पर चौकी गांव के मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक कंटेनर के पहिए के नीचे आ गए। बाइक क्रमांक एमपी 19 एमडब्ल्यू 9843 से युवक राहतगढ़ तरफ से सागर की ओर जा रहे थे। बाइक के आगे कंटेनर क्रमांक एमपी 34 एच 6677 चल रहा था। तभी एक कार ने ओवरटेक किया। जिससे बाइक सवार लड़खड़ाकर कंटेनर की चपेट में आ गए।

 

घटना में कंटेनर युवकों के ऊपर से निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि मृतक जबलपुर के पटेल परिवार से हैं। इनमें एक का नाम नीतेश है। दूसरा उसका सगा भाई है। दोनों बाइक से संभवत: जबलपुर जा रहे थे। परिजन राहतगढ़ अा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!