MP में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता,24 घंटे में इतने नए मामले आए समाने 

भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सागर में 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा 6 पॉजिटिव इंदौर में मिले। भोपाल में 5 नए केस आए है। सागर में 3 और सिवनी में 1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 31 दिन में 504 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 206 और इंदौर में 187 मरीज मिले हैं।

 

भोपाल में अभी 62 एक्टिव केस हैं। 29 होम आइसोलेशन में और 33 अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर में अब तक ब्रिटेन, अमेरिका, UAE और नाइजीरिया से लौटे 6 लोग भी संक्रमित आए हैं। नाइजीरिया से लौटे 8 और 16 साल के भाई-बहन को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। ब्रिटेन-अमेरिका में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इंदौर कलेक्टर ने इन देशों से लौटे मरीजों को देखते हुए कोविड केयर सेंटर में इंतजाम करने के लिए कहा है।

 

एमपी में अब तक 7 लाख 93 हजार 482 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 771 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है। शनिवार को 14 मरीज ठीक हुए। करीब 60 हजार सैंपल जांच को लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!