Thursday, April 17, 2025

MP में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले इतने नए मामले

इंदौर। इंदौर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में 10 मरीज मिले हैं। इसके एक दिन पहले ही 12 मरीज मिले थे। 8 दिन में ही 55 मरीज सामने आ चुके हैं। एक्टिव केस 45 हैं। अब तक जो मरीज मिले हैं, उनमें ज्यादातर एसिम्प्टोमैटिक हैं। रविवार को मेडिकल टीम नए मिले मरीजों के घर जाएगी। उनकी कॉन्टैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जाएगा। परिवार और नजदीकियों के सैम्पल लिए जाएंगे।

शनिवार को 6312 सैंपल टेस्ट किए गए थे। इनमें से 6297 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को MRTB हॉस्पिटल में एडमिट करना शुरू कर दिया है। शनिवार को जो 12 पॉजिटिव पाए गए थे, उनमें से 10 को भी MRTB हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

20 नवंबर से 27 नवंबर तक 8 दिन में ही इंदौर में 55 मरीज मिल चुके हैं। एक मौत भी दर्ज हो चुकी है। 20 नवंबर को 6 पॉजिटिव मिले थे। 21 नवंबर को 4 पॉजिटिव तो 1 मौत भी दर्ज हुई थी। 22 नवंबर को 3, 23 नवंबर को 13, 24 नवंबर को 5, 25 नवंबर को 2, 26 नवंबर को 12, 27 नवंबर को 10 पॉजिटिव मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!