MP में कोरोना का विस्फोट ,24 घंटे में 1320 केस आए सामने

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब हर 1 मिनट में एक व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। यानी घंटे भर में 60 लोग। 24 घंटे में 1320 केस आए हैं। एक दिन पहले डेढ़ मिनट में एक मरीज मिल रहे थे। इधर कोरोना को बढ़ते संक्रमण की वजह से पाबंदियां बढ़ाई जा रही है। अब बिना मास्क पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। गृहमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं।

इंदौर में बाद अब भोपाल में भी कोरोना का विस्फोट हो रहा है। 24 घंटे में 246 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 5936 टेस्ट किए गए थे। हमीदिया अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है। संक्रमित की उम्र 75 साल की थी और 27 दिसंबर से भर्ती था। भोपाल में तीसरी लहर में यह दूसरी मौत है। कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.46% हो गई। यहां एक्टिव केस 637 हो गए हैं।

इंदैर में लगातार दूसरे दिन 584 नए मरीज सामने आए। इंदौर में संक्रमण दर अब 6.44 फीसदी पर पहुंच चुकी है, जबकि एक्टिव मरीज 1716 हो गए हैं। एक ही दिन में 138 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबलपुर में 92 नए मामले सामने आए हैं। सागर में 38 नए मरीज सामने आए हैं। होशंगाबाद में 4 और छिंदवाड़ा में 5 नए केस मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!