Saturday, April 19, 2025

संसद भवन में हुआ कोरोना विस्फोट,इतने कर्मचारी संक्रमित

नई दिल्ली। भारत में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल यानी बेकाबू होता जा रहा है। हर दिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ केस आ रहे हैं। इस बीच, ताजा खबर संसद से है। लोकतंत्र के मंदिर कही जाने वाली भारतीय संसद के 400 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें स्टार और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। बीते दिनों इनका टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट अब आई। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट के 4 जज संक्रमित पाए गए हैं। अब तक सुप्रीम कोर्ट से जुड़े करीब 150 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कोरोना इस बार डॉक्टरों पर हमलावर है। मुंबई समेत महाराष्ट्रक के कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। मुंबई के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक जेजे अस्पताल के 100 डॉक्टरों में कोरोना पाया गया है।

 

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,59,632 नए केस दर्ज हुए हैं। इस दौरान 327 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 40,863 मरीज रिकवरी भी हुए हैं। इस तरह भारत में अभी कोरोना की पॉजिटिविटी दर 10.21% हो गई है। अभी देश में 5,90,611 एक्टिव केस हैं। कुल 3,44,53,603 मरीज ठीक हो चुके हैं। मृतकों का कुल आंकड़ा 4,83,790 है।

 

 

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस 3,623 पहुंच गए हैं। इनमें से 1409 ठीक हो चुके हैं। कुल 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन फैल गया है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!