Saturday, April 19, 2025

MP में कोरोना ने बढ़ाई चिंता,24 घंटे में सामने आये इतने नए मामले

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें भोपाल में 8 और इंदौर में 3 कोरोना के मरीज आए सामने आए हैं। इसके अलावा अलीराजपुर, अनूपपुर, जबलपुर,और शहडोल में मिले 1-1 केस संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन ऐसे में विदेश से लौट रहे लोग इसके साथ—साथ ओमीक्रोन की टेंशन को भी बढ़ा रहे हैं। हाल ही में प्रदेश के इंदौर शहर से लौटे दो बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेज दिया गया है। जिसके बाद उनमें कौन सा वायरस है इसकी पुष्टि की जा सकेगी। 6 दिसंबर को दोनों बच्चे मां के साथ नाइजिरिया से लौटे थे। जिसके बाद उनका सैंपल लेकर पूरे परिवार को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया था।

नोडल अधिकारी डॉ.अमित मालाकार ने मीडिया को दी जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे एरोड्रम क्षेत्र निवासी हैं। उनके पिता नाइजीरिया में काम करते हैं और फिलहाल वहीं हैं। दोनों बच्चे 6 दिसंबर को मां के साथ दिल्ली होते हुए नाइजीरिया से इंदौर आए हैं। शुक्रवार को दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें बच्ची की उम्र 14 तथा बच्चे की 8 साल है। मां की रिपोर्ट नेगिटिव है।

बता दें दो दिन पहले प्रदेश में 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सबसे ज्यादा केस इंदौर में 7, भोपाल में 5, जबलपुर में 3, उज्जैन में 2, होशंगाबाद और सिंगरौली में 1-1 पॉजिटिव मिले थें।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!