कोरोना ने ली एक और टेलीविजन पत्रकार की जान, मीडिया जगत में शोक की लहर

कोलकाता |  वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकप्रिय टीवी एंकर अंजन बंदोपाध्याय का रविवार रात को कोलकाता के एक निजी अस्पाल में निधन हो गया। वह करीब एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।बंदोपाध्याय 56 साल के थे और वह बांग्ला समाचार चैनल जी-24 घंटा के संपादक थे।

 

अधिकारी ने बताया कि बंदोपाध्याय का निधन रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर हुआ।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंदोपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।अंजन बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल के मौजूदा मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय के भाई थे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!