AIIMS Bhopal में मिला कोरोना का नया वैरिएंट XFG, वैक्सीन लगवा चुके लोग भी हो रहे संक्रमित

कोरोना वायरस एक बार फिर से चर्चा में है क्योंकि AIIMS Bhopal ने एक नए वैरिएंट की पुष्टि की है जिसका नाम XFG रखा गया है। इस नए वैरिएंट की सबसे खास और चिंताजनक बात ये है कि यह उन लोगों को भी संक्रमित कर रहा है जो कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। भोपाल एम्स की टीम ने 44 सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जिसमें से 28 सैंपल्स में यह नया वैरिएंट पाया गया। हालांकि राहत की बात ये है कि इससे संक्रमित लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

कैसे और कब फैला XFG वैरिएंट

XFG वैरिएंट की शुरुआत मई के आखिरी सप्ताह में हुई थी। इसके बाद जून के पहले और दूसरे सप्ताह में यह तेजी से फैला और अब जून के तीसरे सप्ताह तक यह लगभग पूरी तरह से एक्टिव वैरिएंट बन चुका है। यानी फिलहाल संक्रमित हो रहे अधिकतर मरीज इसी वैरिएंट के हैं। इस XFG वैरिएंट से ही एक और सबटाइप XFG.3 भी निकला है जो और भी संक्रामक माना जा रहा है। यह सबटाइप 28 संक्रमित सैंपलों में से 5 में पाया गया है। यानी यह भी धीरे-धीरे अपनी पकड़ बना रहा है।

AIIMS Bhopal में मिला कोरोना का नया वैरिएंट XFG, वैक्सीन लगवा चुके लोग भी हो रहे संक्रमित

वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो सकता है संक्रमण

AIIMS के एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस वैरिएंट में कुछ ऐसे म्यूटेशन पाए गए हैं जो इम्यून सिस्टम को चकमा देकर शरीर में घुस जाते हैं। यानी अगर किसी ने कोरोना की वैक्सीन भी लगवा रखी है तब भी इस वैरिएंट से संक्रमित हो सकता है। यही कारण है कि कुछ ऐसे लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्होंने दोनों डोज और बूस्टर डोज भी ले रखी थी। हालांकि राहत की बात ये है कि इनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं हुई और किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। ज़्यादातर लोगों को हल्का बुखार, गले में खराश या थोड़ी थकान जैसी हल्की परेशानियां ही हुईं।

कोई घबराने की बात नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी

AIIMS Bhopal के डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह वैरिएंट LF.7 नाम के पुराने वैरिएंट से ही निकला है जो पहले से ही देश के कुछ हिस्सों में सक्रिय था। XFG उसी का नया रूप है जो थोड़ा ज़्यादा संक्रामक है लेकिन घातक नहीं है। एक्सपर्ट्स ने यह भी कहा कि जिस तरह पहले लोगों ने मास्क, सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया था उसी तरह से अब भी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर किसी को सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्या हो तो तुरंत जांच कराना चाहिए और बाकी लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!