MP में कोरोना की दस्तक हुई तेज,24 घंटे में सामने आए इतने मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़े चिंता बढ़ाने लगे हैं। 10 दिनों में कोरोना के 196 नए केस मिल चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में 23 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश के भोपाल और इंदौर कोरोना के हॉट स्पॉट बने हुए हैं। भोपाल में 10 और इंदौर में 9 केस सामने आए हैं। इंदौर में अफ्रीकी देशों से लौटे दो मरीजों में ओमिक्रॉन का संदेह है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। वहीं, सागर में 2, रीवा और राजगढ़ में 1-1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में 188 एक्टिव केस हैं।

 

करीब एक महीने बाद प्रदेश में फिर से कोरोना ने 23 के आंकड़े को छुआ है। इससे पहले 25 नवंबर को 23 संक्रमित सामने आए थे। तेजी से बढ़ रहे आंकड़े तीसरी लहर के संकेत दे रहे हैं। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी बरकरार है।

 

 

बात दे प्रदेश में 24 घंटे में जहां 23 नए केस सामने आए। वहीं, 19 संक्रमित ठीक होकर लौटे भी हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 7 लाख 93 हजार 525 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 807 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 530 की जान जा चुकी है। 24 घंटे में 61 हजार से ज्यादा सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98 फीसदी से ज्यादा है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!