20.3 C
Bhopal
Saturday, March 29, 2025

MP में फिर बढ़ रही कोरोना की रफ्तार,24 घंटे में इतने नए मामले मिले 

Must read

भोपाल। एमपी में 24 घंटे में कोरोना के 77 नए केस मिले हैं। ओमिक्रॉन का भी एक मरीज मिला है। इसकी कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है। कोरोना के सबसे ज्यादा 43 केस और ओमिक्रॉन का नया पेशेंट इंदौर में ही मिला है। यहां विदेश से लौटे लोगों के नाम-पते तक ठीक से दर्ज नहीं कर पाने लोग नहीं मिल पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से इंदौर में कोरोना विस्फोट हो गया है। इधर, संक्रमण छुपाने के लिए प्रदेश में टेस्टिंग घटाना शुरू कर दी है। आठ दिन पहले 62 हजार टेस्ट किए जा रहे थे। 24 तारीख को 62065 टेस्ट हुए थे। इन्हें बढ़ाने का दावा किया गया लेकिन इसे लगातार घटाया जा रहा है। 29 दिसंबर को 61621 तो 30 दिसंबर को 61361 टेस्ट ही किए गए। यानी एक सप्ताह में एक हजार टेस्ट सरकार ने घटा दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 70 हजार टेस्टिंग के निर्देश दिए थे।

 

भोपाल में 24 घंटे में 16 संक्रमित आए हैं, जो पिछले चार दिन से 6-7 के बीच मिल रहे थे। यहां काेरोना की रफ्तार तीन गुना बढ़ी है। यहां तीन विदेश से लौट संक्रमित मिले है। दो यूएस से और एक दुबई से आई महिला संक्रमित है। इनमें एक में हल्के लक्षण है। इनकी कॉटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। सभी होम आईसोलेशन में है।

 

सबसे ज्यादा केेस की रफ्तार जबलपुुर में बढ़ी है। यहां 1-2 केस आ रहे थे, जो अचानक बढ़कर 11 हो गए हैं। पांच महीने बाद इतने मरीज जबलपुर में एक साथ आए हैं।

 

इटारसी में पिछले दो दिन में कोरोना वायरस के 4 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव। यहां 24 घंटे में 3 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक ही परिवार की 3 महिलाएं पॉजिटिव आई। तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री हैदराबाद से लौटने की। मरीजों के सैंपल ओमीक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए भेजें जाएंगे। 1 मरीज का सैंपल भेजा गया है अभी रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमएचओ डॉ प्रदीप मोजेश ने की पुष्टि।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!