MP में हुई निगम मंडलो की नियुक्तियां, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

भोपाल। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच एक खबर सामने आ रही है। दरअसल मध्य प्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियां की जा रही है इन नियुक्तियों में दो प्रमुख लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है

 

जानकारी के अनुसार बात दे एक तरफ जहां ऐंदल सिंह कंसाना को एमपी एग्रो का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं विनोद गोटिया को पर्यटन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इमरती देवी को लघु उद्योग निगम सौंपा गया है।

मध्य प्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियां

  1. विनोद गोटिया को बनाया गया पर्यटन निगम का अध्यक्ष।
  2. एंदल सिंह कंसाना बने एमपी एग्रो के चेयरमैन।
  3. इमरती देवी लघु उद्योग निगम की बनी चेयरमैन
  4. गिर्राज दंडोतिया बने ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष
  5. रघुराज कंसाना पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम के अध्यक्ष बने
  6. मुन्नालाल गोयल खाद एवं बीज विकास निगम के चेयरमैन बनाए गए
  7.  नेपानगर की पूर्व विधायक मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया
  8. जसवंत जाटव को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बनाया
  9.  रणवीर जाटव को संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष
  10. शैलेंद्र बरुआ को मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष बनाया
  11. आशुतोष तिवारी को मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल का अध्यक्ष बनाया
  12.  नरेंद्र बिरथरे को मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया
  13. रमेश खटीक को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया
  14. प्रहलाद भारती को मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष बनाया
  15. शैलेन्द्र शर्मा को मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया
  16. अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया
  17.  राजकुमार कुशवाहा को मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया
  18.  जीतेंद्र लटोरिया को मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बनाया
  19. राजेश अग्रवाल को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष बनाया
  20. राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया
  21. सावन सोनकर को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष बनाया
  22. अमिता चपरा को मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष बनाया
  23. जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया
  24. निर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाया
  25. नरेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!