31 किसान संगठनों ने संयुक्त विरोध की घोषणा की, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर बंद, वाहनों की आवाजाही नहीं

Author Picture
By Sharma Published On: September 25, 2020
Punjab-Haryana

नई दिल्ली। कृषि बिल खिलाफ किसानो की जंग अभी जारी है। इससे नाराज किसानो का विरोध देखते हुए Punjab और Haryana बॉर्डर बंद कर प्रशासन पूरे हालात पर नजर रखे हुए है। किसानो का प्रदर्शन कृषि बिल के विरुद्ध चल रहा है।  बॉर्डर बंद होने  के कारण किसी भी गाड़ी को पंजाब जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है। शंभु बॉर्डर टोल टैक्स पर ही बैरिकेड लगा कर रास्ता बंद किया गया है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बॉर्डर को बंद रखा जाएगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दोनों राज्यों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पंजाब-हरियाणा के अधिकांश प्रमुख शहरों के दुकानदारों ने किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अपनी दुकानें बंद रखी हैं। पंजाब के 31 किसान संगठनों ने संयुक्त विरोध की घोषणा की।

किसानों द्वारा बिल के खिलाफ तीन दिवसीय ‘रेल रोको’ अभियान शुरू करने के बाद से ही गुरुवार से कई ट्रेनों के परिचालन को निलंबित कर दिया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर तक विशेष ट्रेनों के परिचालन को निलंबित करने का फैसला किया है।