भारत में नए कोरोना वायरस से संक्रमित 6 मरीज मिले

Author Picture
By Sharma Published On: December 29, 2020

भारत में भी कारोना वायरस का नया स्ट्रेन पहुंच गया है। यहां छह संक्रमितों में यह वायरस मिला है। ये सभी हाल ही में ब्रिटेन से लौटे थे। इनमें से तीन सैम्पल बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे के इंस्टीट्यूट भेजे गए थे। ब्रिटेन में मिला यह वायरस 70% ज्यादा तेजी से फैलने वाला माना जा रहा है।

देश में सोमवार को सिर्फ 16 हजार 72 केस आए। यह आंकड़ा 23 जून के बाद सबसे कम है। तब 15 हजार 656 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 24 हजार 822 मरीज ठीक हो गए। 250 मरीजों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 9011 की गिरावट आई। अब सिर्फ 2.67 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक कुल 1.02 करोड़ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 98.06 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.48 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।