प्रमुख खबरें
अमूल 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा
By Sharma
Published On: September 7, 2020
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) ने अगले दो साल में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है जीसीएमएमएफ अमूल ब्रांड
नाम से उत्पाद बेचती है। जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि कंपनी अगले दो साल में दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये नए उत्पादों मसलन खाद्य तेल की सुविधाओं पर
खर्च किए जाएंगे। सोढ़ी ने कहा कि जीसीएमएमएफ को चालू वित्त वर्ष में राजस्व में 12 से 15 प्रतिशत वृद्धि की उ मीद है। बीते वित्त वर्ष में कंपनी की आमदनी 38,550 करोड़ रुपये रही थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद में हमें आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि ब्रांडेड खाद्य उत्पादों की मांग में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम अपनी प्रसंस्करण क्षमता को 380 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 420 लाख लीटर प्रतिदिन करेंगे।