बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, मुम्बई में अपने घर पर लगाई फांसी

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 14, 2020

मुम्बई :- मुम्बई में बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फ़िल्म जगत के मशहूर 34 साल के युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया हैं। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड फ़िल्म जगत के युवा और बेहद लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने टीवी एक्टर के तौर अपनी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता टीवी सीरियल से मिली थी। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में अपना सफर शुरु किया। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर भी नजर आए थे और उनके अभिनय की तारीफ भी खूब हुई थी।

हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था। इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।