जहरीले सांप के काटने से युवक को आया इतना गुस्सा कि सांप का सिर काट कर निगल गया

Author Picture
By Sharma Published On: June 24, 2021
mp news snake bite

ख़बर छत्तीसगढ़ के है  धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां सनी देओल नामक युवक को करैत सांप ने डस लिया। इससे युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने सांप का सिर काट कर खा लिया। सांप के डसने और सिर निगलने से युवक के शरीर में जहर फैल गया और उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, साफ सफाई के दौरान घर में करैत सांप निकल आया। सांप को देख घरवालों ने उसे मार दिया और घर से कुछ ही दूरी पर दफना दिया। इस बात का पता जब सनी दओल को चला तो उसने दफनाए गए सांप को निकालकर उसे हाथ में पकड़ कर देखने लगा।

लेकिन सांप मरा नहीं था अधमरी हालत में उसने युवक को डस लिया। परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांप के डसते ही युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने करैत सांप का सिर दांत से काटकर निगल लिया। सर्पदंश से घायल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।