FB और इंस्टाग्राम ने ट्रम्प के अकाउंट ब्लॉक किए, परमानेंट बंद करने की चेतावनी

Author Picture
By Sharma Published On: January 7, 2021
FB and Instagram

अमेरिकी संसद के अंदर और बाहर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों की हिंसा में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। यह साफ नहीं है कि गोली पुलिस ने चलाई या किसी और ने। इस बीच ट्विटर, फेसबुक ने ट्रम्प के अकाउंट ब्लॉक कर दिए। सोशल मीडिया साइट्स ने ट्रम्प के एक वीडियो को विवादित बताया। ट्विटर ने चेतावनी दी कि ट्रम्प ने भविष्य में नियम तोड़े तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है  ट्विटर ने ट्रम्प के विवादित बयानों से जुड़े 3 ट्वीट हटा दिए।

ये भी पढ़े :भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे पर पुलिस ने घोषित किया इनाम , क्या है मामला 

ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले फेसबुक और यूट्यूब ने ट्रम्प का वीडियो रिमूव कर दिया। फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट (इंटेग्रिटी) गुए रोजेन ने कहा कि यह इमरजेंसी है, ट्रम्प के वीडियो से हिंसा और भड़क सकती है।   कैपिटल हिल में हिंसा के बाद ट्रम्प ने ट्विटर पर 1 मिनट का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे अपने समर्थकों से कह रहे थे- मैं जानता हूं आप दुखी हैं। हमसे चुनाव छीन लिया गया। इस बार चुनाव में धोखा हुआ, लेकिन हम उन लोगों के हाथों में नहीं खेल सकते। हमें शांति रखनी है, आप घरों को लौट जाइए।

ये भी पढ़े :MP में महिला सशक्तिकरण की मिसाल, 17 साल से कर रही कंडक्टर की नौकरी

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप