फ्रांस से तीन राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप पहुंची भारत

Author Picture
By Sharma Published On: November 5, 2020
Rafale

अंबाला। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल (Rafale) लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप आज सीधे गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंची। देश को अभी तक दो खेपों में आठ राफेल लड़ाकू विमान मिले हैं। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि पांच राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी। करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस सरकार के साथ 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 59,000 करोड़ रुपये का करार किया था।

ये भी पढ़े : भारत और इस्राइल के बीच दवा व स्वास्थ्य को लेकर हुए 4 समझौते

भारतीय वायुसेना का ट्वीट –

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया है, राफेल (Rafale) विमानों की दूसरी खेप चार नवंबर, 2020 को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद बिना ठहरे शाम 8:14 बजे भारत पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि दूसरी खेप में तीन विमान हैं। फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल लड़ाकू विमान करीब ढाई दशक में भारत की सबसे बड़ी विमान खरीद हैं। इससे 23 साल पहले भारत ने रूस से सुखोई विमान खरीदे थे। हाल ही में वायुसेना में शामिल राफेल विमान पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में ड्यूटी पर हैं।

ये भी पढ़े : मंदिर में नमाज और मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ना, पड़ा 4 युवक पर भरी

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप