अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश विफल, BSF ने 2 घुसपैठिए मार गिराए

Author Picture
By Sharma Published On: December 17, 2020
bsf killed two terrorists

पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार को पंजाब के अटारी बॉर्डर से घुसपैठ की साजिश बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF ने नाकाम कर दी। दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। मारे गए घुसपैठियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े :  लव-सेक्स और धोखा, नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, 

AK 56 रायफल बरामद

मारे गए घुसपैठियों के पास से एक AK 56 रायफल, दो मैग्जीन और 61 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक मैग्नम रायफल, तीन मैग्जीन, 29 कारतूस, एक पिस्टल और पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई।

ये भी पढ़े : IPS सैयद मोहम्मद के निधन पर CM SHIVRAJ ने किया दुःख व्यक्त , कही ये बात 

कश्मीर में एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार तड़के एनकाउंटर हुआ। यह एनकाउंटर गुंद बाबा खलील में हुआ। इस दौरान एक घायल आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कश्मीर पुलिस के मुताबिक, घायल आतंकी का संबंध हिजबुल मुजाहिदीन से है।

ये भी पढ़े :  क्यों न निरस्त की जाए छतरपुर के तत्कालीन एसडीएम की जमानत : हाईकोर्ट

    Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप