ATM से लेकर LPG गैस तक 1 फरवरी से बदलेंगे नियम जानिए

Author Picture
By Sharma Published On: January 29, 2021

नई दिल्ली |  साल 2021 का पहला महीना खत्म होने को है फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही कुछ ऐसे बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आपके जीवन पर पड़ने वाला है ऐसे में इन बदलावों की जानकारी आपको होनी चाहिए ताकि आप पहले से तैयार हो सकें दरअसल 1 फरवरी को केंद्रीय बजट भी पेश होगा, जिससे कई चीजें प्रभावित होने वाली हैं क्योंकि सरकार कोई बदलाव करती है तो इसका सीधा असर आपकी जेब और बाजार पर पड़ेगा वहीं गैस की कीमतें और एटीएम के इस्तेमाल के कई नियम भी बदलने वाले हैं|

फरवरी की शुरुआत में रसोई गैस की कीमतों के नए दाम निर्धारित हो सकते है ऐसे अनुमान जताए जा रहे हैं कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर जेब पर पड़ने वाला है अगर कीमतों को कम किया जाता है तो यह फैसला राहत देने वाला होगा बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की नई कीमतें जारी की जाती हैं

यह खबर उन लोगों के लिए है जिनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है पीएनबी के मुताबिक 1 फरवरी से खाता धारक नॉन ईएमवी एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकाल पाएंगे बैंक ने यह फैसला धोखाधड़ी रोकने के लिए उठाया है बता दें कि नॉन ईएमवी एटीएम वे होते हैं जिनमें आप कार्ड स्वैप करते हैं यानी पैसे निकालने से पहले कार्ड इंसर्ट करके वापस निकाल लेते हैं

ये भी पढ़े : भिंड में निलंबित आरक्षक फौजी की वर्दी पहनकर करता था चोरी

ये भी पढ़े : VD शर्मा ने साधा निशाना राहुल गांधी पर कहा खून की खेती हो रही है , कही ये बड़ी बात
Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप