नास्त्रेदमस की 2025 को लेकर भविष्यवाणी, इन 5 खतरनाक घटनाएं जो दहलाएंगी दुनिया

Author Picture
By Desk Input Published On: January 4, 2025

इंदौर। नास्त्रेदमस को दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ताओं में गिना जाता है। उनका जन्म 14 दिसंबर 1503 को हुआ था। उन्होंने सैकड़ों साल पहले कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो बाद में सच साबित हुईं। इसके चलते नास्त्रेदमस का नाम ज्योतिषशास्त्र में प्रमुखता से लिया जाता है। 2025 शुरू हो चुका है, और नास्त्रेदमस ने इस साल को लेकर भी कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की थीं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है।

नास्त्रेदमस की 2025 के लिए प्रमुख भविष्यवाणियां
1.युद्धों का अंत
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि 2025 में दुनिया में चल रहे कई युद्ध खत्म हो जाएंगे। इसका कारण दोनों पक्षों की थकावट और युद्ध जारी रखने के लिए धन की कमी होगी।

2.इंग्लैंड में प्लेग का खतरा
इंग्लैंड में एक बार फिर 10 साल पुरानी प्लेग की बीमारी फैल सकती है। इसका असर इतना घातक होगा कि लाखों लोगों की जान जा सकती है।

3.एस्टेरॉयड और प्राकृतिक आपदाएं
इस साल एक बड़ा एस्टेरॉयड धरती से टकराने का खतरा है। इसके परिणामस्वरूप यूरोप में बाढ़ की संभावना है। जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया और बैंकॉक में ज्वालामुखी फट सकते हैं। इन घटनाओं के चलते जापान के कुछ हिस्सों के पूरी तरह खत्म होने का डर है।

नास्त्रेदमस की सच हो चुकी भविष्यवाणियां
नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां पहले ही सच हो चुकी हैं। उन्होंने एडोल्फ हिटलर के उदय, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या, कोविड-19 महामारी, इजराइल-हमास युद्ध, रूस-यूक्रेन विवाद, भारत में राजीव गांधी की हत्या जैसी घटनाओं की पहले ही भविष्यवाणी की थी।

2025 में नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इनमें से कई खतरनाक घटनाओं का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।