Skip to content
MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • जॉब / वेकैंसी
  • मनोरंजन
  • हैल्थ टिप्स
  • विदेश
प्रमुख खबरेंमनोरंजन

अगर Instagram पर गाली-गलौज की या अश्लील मैसेज भेजे तो अकाउंट हो जाएगा बंद

Author Picture
By Sharma Published On: February 11, 2021
instagram account ban

नई दिल्ली : इंस्टाग्राम पर किसी की पोस्ट पर गाली-गलौज कर देने वाले या किसी को डायरेक्ट मैसेज में कुछ भी अश्लील भेज देने वाले यूजर्स अब सुधर जाएं, क्योंकि इंस्टाग्राम अब ऐसे यूजर्स पर कड़ी कार्रवाई करने की सोच रही है।

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम अपनी पॉलिसी और ज्यादा कड़ी करने वाली है, जिसमें किसी यूजर्स के खिलाफ शिकायत आई कि वह गंदे-गंदे मैसेज करता है या किसी पोस्ट पर गाली-गलौज करता/करती है तो उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद किया जा सकता है।

सोशल मीडिया साइट पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट डालने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, हाल के वर्षों में जिस तरह का माहौल बना है, उससे सोशल मीडिया साइट काफी अलर्ट हो गई हैं और वह अपने प्लैटफॉर्म पर डलने वाले पोस्ट की मॉनिटरिंग करने लगी है।

हेट स्पीच पर कंट्रोल
Instagram फिलहाल वैसे यूजर्स को कुछ समय के लिए मैसेज भेजने से प्रतिबंधित कर देती है, जो डायरेक्ट मैसेज में अश्लील बातें लिखते हैं या गाली-गलौज करते हैं। लेकिन अब ऐसे यूजर्स सावधान हो जाएं, क्योंकि वे अगर यह हरकत बार-बार करेंगे तो उनके अकाउंट को डिसेबल कर दिया जाएगा, यानि उनका अकाउंट बंद हो जाएगा।

इंस्टाग्राम ऐसे अकाउंट पर भी सख्त कार्रवाई करेगी, जिन्हें खासकर गाली-गलौज करने के लिए ही बनाया गया है। इंस्टाग्राम Hate Speech Controls मैकेनिजम को स्ट्रॉन्ग बना रही है।

यूजर्स के लिए आ रहा खास फीचर
आपको बता दूं कि इंस्टाग्राम फिलहाल बिजनेस और क्रिएटर अकाउंट होल्डर्स को डायरेक्ट मैसेज यानी DMs स्विच ऑफ करने का विकल्प देती है। ऐसे अकाउंट होल्डर्स को वहीं मैसेज भेज सकते हैं, जिन्हें वह फॉलो करते हैं। सिलेब्रिटीज और पॉप्युलर शख्सियतों को यह सुविधा दी गई है, क्योंकि उन्हें हर दिन बिना काम के सैकड़ों-हजारों मैसेज आते रहते हैं।

इंस्टाग्राम इस फीचर्स को आने वाले समय में सामान्य यूजर्स के लिए भी शुरू कर सकती है, जिससे फालतू और गाली-गलौज वाले मैसेज के प्रसार पर रोक लगाई जा सकेगी। हालांकि, अब भी इंस्टाग्राम में कई टूल्स और फीचर्स उपलब्ध हैं, जिसके जरिये यूजर हेट कमेंट्स और रिप्लाई से बच सकते हैं।

#insta account ban#insta latest features#insta latest news#instagram account ban
SHARE.
               
Related Post

‘भारत भाग्य विधाता’ की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत, पहले दिन कंगना रनौत की फिल्म ने कमाए सिर्फ 1 करोड़ रुपये

‘भारत भाग्य विधाता’ की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत, पहले दिन कंगना रनौत की फिल्म ने कमाए सिर्फ 1 करोड़ रुपये

राम चरण की ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 8वें दिन सलमान-शाहरुख की कई हिट फिल्मों को छोड़ा पीछे

राम चरण की ‘पेद्दी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 8वें दिन सलमान-शाहरुख की कई हिट फिल्मों को छोड़ा पीछे

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; इलाके में दहशत

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; इलाके में दहशत

Latest NEWS

June 15, 2026

डबल इंजन सरकार से कैसे बदल रहा है मध्य प्रदेश?

MP News: ओंकारेश्वर मंदिर का अनोखा नियम, रक्तदान करो और पाओ मुफ्त VIP दर्शन

June 15, 2026
MP News: ओंकारेश्वर मंदिर का अनोखा नियम, रक्तदान करो और पाओ मुफ्त VIP दर्शन

MP News: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, CM की बड़ी घोषणाएं

June 15, 2026
MP News: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, CM की बड़ी घोषणाएं

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान

June 15, 2026
अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान

भोपाल से देवबंद और अलवर तक फैला नेटवर्क, आतंक मॉड्यूल की परतें खुलनी शुरू

June 15, 2026
भोपाल से देवबंद और अलवर तक फैला नेटवर्क, आतंक मॉड्यूल की परतें खुलनी शुरू

MP News: 5 किलो तक वजन और हजारों की कीमत, नूरजहां आम की कहानी कर देगी हैरान

June 15, 2026
MP News: 5 किलो तक वजन और हजारों की कीमत, नूरजहां आम की कहानी कर देगी हैरान

NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड में तकनीकी दिक्कत, NTA ने छात्रों से न घबराने की अपील की

June 15, 2026
NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड में तकनीकी दिक्कत, NTA ने छात्रों से न घबराने की अपील की

मोदी का बड़ा बयान, अमेरिका-ईरान समझौते से खुलेगा व्यापार और शांति का नया रास्ता

June 15, 2026
मोदी का बड़ा बयान, अमेरिका-ईरान समझौते से खुलेगा व्यापार और शांति का नया रास्ता

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप पर CBI जांच की मांग

June 15, 2026
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप पर CBI जांच की मांग
MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़

mpsamachar.in is a leading Hindi news and infotainment platform, delivering fast, factual, and fearless journalism. We cover breaking news, politics, entertainment, lifestyle, spirituality, and viral trends with a unique perspective that connects deeply with today’s digital audience. With a strong voice and a sharp eye on the pulse of the nation, Ghamasan is not just news—it’s a movement.

Categories

Bhopal Samachar Indore Samachar Gwalior Samachar Jabalpur Samachar

Quick Links

About Us Contact Us Privacy Policy

Follow Us

© 2026 mpsamachar.in • Powerd by Parshva Web • All rights reserved

MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp