राहुल गांधी ने ट्वीट किया धरोहर नाम का वीडियो, दिखाई कांग्रेसी विरासत

Author Picture
By Sharma Published On: September 19, 2020
Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहिंसा के जरिए आजादी हासिल करने और कांग्रेस की विरासत के बारे में बताया है।

बता दें कि राहुल लगातार बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, जीएसटी, कोरोना लॉकडाउन के समय मजदूरों की समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल पूछते आ रहे हैं।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

वहीं अब नया वीडियो जारी कर सरकार से जवाब मांगा है। स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से है। भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की विरासत को लेकर धरोहर नाम के 11वें संस्करण- ‘स्वराज और लोकमान्य जी’ का वीडियो जारी किया है। इसके साथ राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से है। भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता।’ राहुल गांधी द्वारा जारी इस वीडियो में भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में कांग्रेस की भूमिका, अहिंसा और राष्ट्रवाद की चर्चा की गई है।